Viral Video: महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की सुंदर आंखें बनीं मुसीबत

monalisa viral image
Viral Video: 144 सालों बाद प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा है. जहां एक सुंदर आंखों वाली गर्ल का वीडियो बहुत वायरल हो रहा हैं. जिनका नाम मोनालिसा है. लेकिन अब एक और वायरल वीडियो सामने आया है. जहां इनकी आंखों की खूबसूरती बन गई है सबसे बड़ी मुसीबत.
Viral Video: महाकुंभ में वायरल हुई सुंदर आंखों वाली मोनालिसा को भारी पढ़ रही उनके आंखों की खूबसूरती. बता दें, इनका पूरा नाम मोनालिसा भोंसले हैं. ये अपने शहर इंदौर से अपने परिवार के साथ माला बेचने आई थी. लेकिन उनकी वायरल वीडियो ने उन्हें हर जगह फेमस कर दिया हैं. पूरा सोशल मीडिया इनके वीडियो से भरा पड़ा हैं. इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां मोनालिसा रेड कलर की सूट पहने नजर आ रही हैं. साथ ही कुंभ मेले में आए लोगों ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया हैं. लोग उनसे माला नहीं, फोटो लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं. वीडियो में ये भी देखा जा रहा की बहुत सारे लोग मोनालिसा पर इंटरव्यू लेने के लिए टूट पड़े हैं. भीड़ से बचाने के लिए उनकी माता और परिवार भी लगे हुए हैं. जिसके कारण वह महाकुंभ मेले में माला नहीं बेच पा रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










