Viral Video: नन्हे बतख को पकड़ना पड़ा लड़की को भारी, मां बतख ने किया कुछ ऐसा कि याद आ गयी नानी

viral video mother duck attacked girl
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बतख के बच्चे को पकड़ कर ले जा रही होती है. लड़की की इस हरकत को देख बतख के बच्चे की मां को गुसा आ जाता है, तभी वो उस लड़की पर अटैक कर देती है. आइए देखते है इस वीडियो को…
Viral Video: वो कहते हैं न मां तो आखिर मां ही होती है, चाहे इंसानो की हो या जानवरों की. मां हमेशा ऐसा सोचती है कि उसे कुछ भी हो जाए लेकिन उसके बच्चों पर जरा भी खरोच न आए. बच्चों पर किसी भी तरह का खतरा आता है तो सबसे पहले मां ही खड़ी होती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि एक लड़की बतख के बच्चे को उठाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उस बतख के बच्चे की मां उस पर अटैक कर देती है. आइए देखते है इस वीडियो को…
बतख ने लड़की को चखाया मजा
वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि एक तालाब के किनारे बतख अपने बच्चों के साथ टहल रही होती है. तभी वो अपने बच्चों के साथ पानी में उतरने लगती है. इसी बीच पीछे से एक लड़की आती है और मजाक-मजाक में बतख के बच्चे को उठाने की कोशिश करती है. लड़की का इरादा चाहे जो भी रहा हो, लेकिन मां बतख को ये बिल्कुल पसंद नहीं आता है.
जैसे ही लड़की ने बतख के बच्चे को हाथ में उठाया, वैसे ही मां बतख गुस्से हो जाती है और उस लड़की की तरफ तरफ दौड़ पड़ती है और उसपर अटैक कर देती है. लड़की घबराकर बच्चे को नीचे छोड़कर भागती है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां बतख अपने बच्चों के ऊपर किसी भी तरह का आंच नहीं आने देती है.
Viral Video: देखें वीडियो
यह भी देखें: Viral Video: बार-बार केयरटेकर की गोद में बैठना चाह रहा था नन्हा हाथी, मस्ती भरी जिद ने जीता सबका दिल
यह भी देखें: Viral Video: डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर गूंजी महिला की आवाज, अनाउंसमेंट में बोली ऐसी बात कि सुनकर चौंक उठे यात्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










