Viral Video: डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर गूंजी महिला की आवाज, अनाउंसमेंट में बोली ऐसी बात कि सुनकर चौंक उठे यात्री

viral video daltonganj railway station announcement
Viral Video: झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ एक मजेदार अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसमें एक महिला जोर-जोर से गोलू और सूरज का नाम लेती हुई सुनाई देती है. ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है और यूजर्स इसे खूब देख रहे हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को…
Viral Video: रेलवे से अगर आप सफर करते हैं तो जाहिर है आपने स्टेशन पर अनाउंसमेंट तो सुनी ही होगी. वैसे तो अनाउंसमेंट ट्रेन से सम्बंधित होती है लेकिन सोचिए अगर कंट्रोल रूम से अचानक कोई आवाज आए- “ऐ गोलू हिया आवा…” तो भला कौन नहीं चौंकेगा. झारखंड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्कुल यही अनाउंसमेंट सुनाई दे रहा है.
जैसे ही ये अनाउंसमेंट कंट्रोल रूम से प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों तक पहुंचती है, वहां खड़े यात्री चौंक उठते हैं. कोई हंसने लगता है तो किसी की बातें भी कैमरे में कैद हो जाती हैं. और जब ये वीडियो इंटरनेट पर फैला, तो लोगों ने भी खूब मजेदार रिएक्शन दिए. आइए देखते हैं इस वीडियो को…
सूरज…ऐ गोलू
वायरल हो रहा वीडियो डालटनगंज रेलवे स्टेशन का है. स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगे माइक से हो रही अनाउंसमेंट के दौरान एक महिला अचानक कहने लगती है, “सूरज…ऐ गोलू…इहां कंट्रोल रूम भी हिवा आवा.” फिर वो जोर-जोर से गोलू और सूरज दोनों का नाम पुकारने लगती है. ये सुनकर प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग हंसने लगते हैं. करीब 19 सेकंड का ये वीडियो इसी मजेदार नजारे के साथ खत्म हो जाता है.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किए कमेंट्स
Instagram पर ये रील @vayasudhakar55 ने पोस्ट की है. इस रील में उन्होंने कैप्शन दिया है ‘ऐ सूरज ऐ गोलू’. इस वीडियो को अभी तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इसे 1 लाख 29 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले चुके हैं और ढाई हजार से ऊपर लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं.
रेलवे स्टेशन पर हुई इस अनाउंसमेंट वाले वीडियो को देख लोग कमेंट सेक्शन में खूब रिएक्शन दे रहे हैं. किसी को ये वीडियो मजेदार लगा, तो कई लोगों ने इसे मां की मासूमियत से जोड़कर देखा. एक यूजर ने तो लिखा, “आवाज में साफ-साफ प्यार और केयर महसूस हो रही है.” वहीं एक सूरज नाम के यूजर ने लिखा, ” आ रहा हूं पानी लेने आया था.”
यह भी देखें: Viral Video: बार-बार केयरटेकर की गोद में बैठना चाह रहा था नन्हा हाथी, मस्ती भरी जिद ने जीता सबका दिल
यह भी देखें: Viral Video: THAR से ऑर्डर पहुंचाने आया Blinkit डिलीवरी पार्टनर, रईसी देख कस्टमर के उड़े होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










