Viral Video : बंदर से भी चालाक निकला ये शख्स, वीडियो देखकर आप भी हंस देंगे

बंदर का वीडियो वायरल (Photo: X)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक बंदर का है. वीडियो में उसकी मासूमियत और शरारत दोनों दिख रही हैं. वहीं, शख्स की चालाकी भी लोगों को खूब मनोरंजक लगी, इसलिए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : बंदरों की शरारतों के किस्से आपने जरूर देखे या सुने होंगे. वे कभी लोगों का खाना छीन लेते हैं तो कभी कोई सामान ले जाते हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदर एक पर्यटक का चश्मा छीनता नजर आ रहा है. पहले तो लोग घबरा जाते हैं, लेकिन उसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे और खूब मजे ले रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
They do this so that someone will hand them food to get them to drop the stolen item. This monkey was PISSED that his scam didn't work out. 😭🤣 pic.twitter.com/o7SrDR3mfa
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 20, 2025
वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ विदेशी पर्यटक किसी जगह घूमने आए हैं और ऊपर चढ़ाई कर रहे हैं. इसी बीच वहां बैठा एक बंदर एक पर्यटक का चश्मा छीन लेता है. लेकिन पर्यटक परेशान नहीं होता और शांत रहता है, इसके बाद जो वो करता वह बहुत ही मजेदार है. जी हां…क्योंकि उसे पता था कि बंदर अपने आप चश्मा वापस नहीं करेगा. थोड़ी देर बाद एक दूसरा पर्यटक वहां आता है और झट से अपना चश्मा बंदर के हाथ से ले लेता है. बंदर गुस्सा होता है, लेकिन उस पर हमला नहीं करता. बंदर को यह भी नहीं पता चलता कि उसका चश्मा किसने ले लिया.
सोशल मीडिया यूजर हंस-हंसकर लोटपोट
यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुउ कैप्शन में लिखा गया है कि “बंदर ऐसा इसलिए करते हैं ताकि कोई उन्हें खाना दे और वो चोरी की हुई चीज वापस गिरा दें. यह बंदर इस बात से नाराज था कि उसका घोटाला कामयाब नहीं हो सकता.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










