Viral Video: गोलगप्पे के दीवाने निकले हाथी महाराज, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: गोलगप्पे के दीवाने निकले हाथी महाराज, वीडियो हुआ वायरल

elephant

Viral video: जब हाथी पहुंचा गोल गप्पे खाने, देख लोग रह गए हैरान. कैमरे में कैद हुआ यह अनोखा नजारा

विज्ञापन

Viral Video: भारत में गोल गप्पे खाने का शौक तो लगभग हर किसी को है. आप बहुत कम ही लोगों से सुनेंगे कि उन्हें गोल गप्पे खाना पसंद नहीं है. लेकिन क्या आपने कभी किसी गोल गप्पे के शौकीन हाथी को देखा है? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक हाथी रास्ते पर ठेला लगाए गोल गप्पे वाले के पास खड़ा है और दुकानदार उसे एक-एक कर गोल गप्पे मुंह में दिए जा रहा है, जिसे वह मजे से बिना रुके खाए जा रहा है. उसे इस तरह खाता देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाथी को गोल गप्पे का स्वाद बहुत पसंद आ रहा है. हाथी को इस तरह गोल गप्पे खाते देख लोग अपना काम छोड़कर रुककर उसे देखने में लग जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को प्यार दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर किया है @animallover81 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर.

यह भी पढ़े: Monalisa New Look Video: वायरल गर्ल मोनालिसा के नए लुक से मदमस्त हुए फैंस, पहचान नहीं पाएंगे आप!

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola