Viral Video: तड़पता रहा सांप, लेकिन फाड़कर उसे खाता रहा बाज, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
Published by : Pritish sahay Updated At : 16 Sep 2025 10:08 PM
Viral Video: तड़पता रहा सांप, लेकिन फाड़कर उसे खाता रहा बाज, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि बाज सांप को अपने पंजे में दबाया हुआ है. अपने मजबूत चोंच से उसके पेट को फाड़कर वो उस सांप को खा रहा है. वीडियो देखकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. एक बाज सांप को जिंदा नोच कर खाता नजर आया. वीडियो देखकर किसी का भी कलेजा कांप सकता है. बाज अपनी मजबूत चोंच और पंजों से सांप को जकड़ा हुआ है. सांप तड़पता है, अपनी पूंछ को बाज पर लपेटकर बचने की कोशिश करता है, लेकिन बाज के मजबूत पंजे से शरीर दबे होने के कारण वो कुछ कर नहीं पा रहा था. उसकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती है. बाज बिना रुके सांप के शरीर को नोचता है और उसे खाना शुरू कर देता है. यह दृश्य इतना भयावह है कि देखने वालों का दिल दहल जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
सांप का पेट फाड़कर उसे खाने लगा बाज
वीडियो में दिख रहा है कि बाज सांप को अपने पंजे में दबाया हुआ है. अपने मजबूत चोंच से उसके पेट को एक ही झटके में फाड़ देता है. सांप का आंत और मांस बाहर निकल गया है, जिसे बाज बड़े मजे से खा रहा है. सांप दर्द से कराह रहा है. वो तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है. उसने बाज से बचने की तमाम कोशिशें की लेकिन सफल नहीं हो पाया. बाज जिंदा ही सांप को फाड़कर खाता रहा. वीडियो ह्रदय विदारक है. सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘इससे पहले मैंने कभी किसी बाज को जिंदा सांप खाते नहीं देखा.’ इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति क्रूर है, लेकिन आप नजरें नहीं फेर सकते.’ एक और यूजर ने लिखा ‘खाना छोड़ने का कोई समय नहीं होता.’ कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर अपने कमेंट किए हैं. कुछ यूजर्स ने इमोजी डालकर भी अपना रिएक्शन जताया है.
Also Read:
Viral Video: बकरी को जिंदा निगल गया यह दानव, अजगर से भी खतरनाक, वीडियो वायरल
Viral Video: 10 शेरों से भिड़ने आ गया एक हाथी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










