Viral Video: 10 शेरों से भिड़ने आ गया एक हाथी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video: शेरों से भिड़ने पहुंच गया हाथी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि जंगल के एक कोने में पेड़ के नीचे शेरों का एक झुंड आराम कर रहा है. इसी समय एक मदमस्त हाथी वहां आ जाता है. हाथी को देखकर वहां से शेर भाग खड़े होते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल का रंगमंच हमेशा अनोखे और रोमांचक दृश्यों से भरा रहता है. यहां ताकत और साहस की कहानियां हर पल लिखी जाती हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला दृश्य इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अकेला हाथी आराम कर रहे 10 शेरों के झुंड से भिड़ गया. यही नहीं जंगल के राजा का पूरा झुंड हाथी को देखकर इतने डर गए कि पूरा झुंड भाग खड़ा हुआ. यह वीडियो देखकर कोई भी आश्चर्य में पड़ सकता है. इस वीडियो को इंटरनेट पर @AMAZlNGNATURE ने आईडी से शेयर किया गया है. जहां एक हाथी मदमस्त चाल चलता हुआ आराम कर रहे शेरों के झुंड के पास चला आता है. इतने बड़े हाथी को देखकर शेरों में भगदड़ मच जाती है. वो इधर उधर भागने लगे. वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है और हाथी के साहस की सराहना भी कर रहे हैं.

हाथी को देखकर भाग गए शेर

वीडियो में दिख रहा है कि 10 शेरों का प्राइड एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था. इसी समय सामने से एक एक बड़ा हाथी अपनी सूंड़ लहराता हुआ वहां आ गया. विशाल से हाथी को इतने करीब देखकर अचानक से शेरों की नींद टूटी, सभी वहां से बेतहाशा भागने लगे. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. हजारों लोगों ने इसे देखा और हाथी के साहस की सराहना की.

वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा है और सराहना की है. इसे 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. 1500 से ज्यादा लोगों ने इसकी सराहना की है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है . कई यूजर्स ने लिखा कि शेरों का पूरा झुंड हाथी को देखकर पलायन कर गया. कुछ यूजर्स ने लिखा जंगल का राजा डर से कांपने लगा. एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि शेर जंगल का राजा नहीं है उसके पास बस पीआर की एक अच्छी टीम है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola