Viral Video: रील बनाने के लिए फ्लाइओवर से कूदा युवक, लोग सुधरने का नाम नहीं …

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: Man Tries to Jump From Flyover

स्टंट का खौफनाक अंजाम, रूह कांप जाएगी देख कर

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाने की दीवानगी लोगों को खतरनाक स्टंट करने पर मजबूर कर रही है. ताज़ा वायरल वीडियो में एक युवक ने फ्लाइओवर से छलांग लगाकर रील बनाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. वीडियो देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोकप्रियता पाने और कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल करने की चाहत में युवक ने अपनी जान गंवा दी. वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक फ्लाइओवर पर कैमरा ऑन कर खतरनाक स्टंट की तैयारी करता है. जैसे ही नीचे से कचरे की गाड़ी गुजरती है, वह उस पर कूदने की कोशिश करता है, लेकिन छलांग गलत समय पर लगने से उसकी मौत हो जाती है.

इंस्टाग्राम के लाफ एन लॉजिक (LaughNLogic) नामक पेज पर ये वीडियो शेयर किया गया है. लोगों का कहना है कि युवक का इरादा गाड़ी पर कूदकर वायरल रील बनाने का था, लेकिन यह कोशिश उसकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित हुई. वीडियो देखने वाले दंग रह गए और सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इससे पहले भी रील बनाने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं.

Viral Video: 100 फीट ऊंचाई पर रोमांस का ड्रामा, युवक ने किया ऐसा, लोग देखते रह गए

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola