Viral Video: पहाड़ और बादलों पर बसा है ये जन्नत जैसा गांव, आनंद महिंद्रा ने शेयर की वीडियो, जानें यहां कैसे पहुंचे
Published by : Ankit anand Updated At : 26 Sep 2025 5:17 PM
Viral Video: पहाड़ और बादलों पर बसा है ये जन्नत जैसा गांव, आनंद महिंद्रा ने शेयर की वीडियो, जानें यहां कैसे पहुंचे
Viral Video: आनंद महिंद्रा ने अपने X अकाउंट पर एक गांव की वीडियो शेयर की और उसके बारे में थोड़ी जानकारी दी है. इस गांव की वीडियो कागि मन मोहक है. तो आइए जानते हैं ये गांव कौन सा है और यहां कैसे पहुंचा जा सकता है.
Viral Video: अगर कोई भारत को अच्छे से घूमने निकले तो उसे विदेश जाकर घूमने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. अक्सर जब हम घूमने की प्लानिंग करते है को दिमाग में पहला ख्याल मनाली, कश्मीर जैसी जगहें आती है. इसी बीच हम ये भूल जाते हैं कि उत्तर-पूर्व का इलाका भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. हाल ही में मेघालय का एक ऐसा गांव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का मन अब वहां जाने का कर रहा है. ये गांव की झलक आनंद महिंद्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं, ये गांव कौन सा है और यहां कैसे पहुंचा जा सकता है.
स्वर्ग से कम नहीं ‘नोंगज्रोंग’
इस गांव का नाम नोंगज्रोंग है. ये गांव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में मावकिन्रेव तहसील के पास, 1094 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. यहां करीब 1,440 लोग रहते हैं और यह गांव आज भी अपनी मजबूत सामुदायिक भावना के लिए मसहूर है. यहां की मुख्य भाषाएं खासी और अंग्रेजी हैं. शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गांव आज भी मेघालय का एक खास खजाना माना जाता है. खास बात इसकी घाटी है, जो सुबह-सुबह बादलों से भरे समुद्र जैसी दिखती है और सूर्योदय का नजारा काफी मनमोहक रहता है.
Viral Video: देखें वीडियो
नोंगज्रोंग कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग: यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो इंडिया के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है. वहां से नोंगज्रोंग तक टैक्सी या बस से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.
रेल मार्ग: नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है. स्टेशन से टैक्सी या बस के जरिए आप नोंगज्रोंग पहुंच सकते हैं.
बस मार्ग: गुवाहाटी से शिलांग तक सरकारी और प्राइवेट बसें चलती हैं. शिलांग से कार या टैक्सी से नोंगज्रोंग लगभग 2 घंटे में पहुंच जाता है. कुल यात्रा समय लगभग 4 घंटे है.
कार/स्वयं ड्राइव: अगर खुद की कार या किराए की कार से जाएं तो शिलांग से नोंगज्रोंग तक दो घंटे में पहुंच सकते हैं. वहीं, गुवाहाटी से यह दूरी लगभग 144 किलोमीटर जिसे तय करने में 5 घंटे का समय लगता है.
यह भी देखें:Viral Video: वायरल होने के चक्कर में बंदे ने दावं पर लगाई जान, ट्रक के पीछे कर दिया हैरान कर देने वाला स्टंट
यह भी देखें:Viral Video: ChatGPT बनी लड़के की गर्लफ्रेंड, मां से जब करवाई बात तो एक सवाल पर मम्मी के उड़ गए होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










