Viral Video: ‘रसोड़े में कौन था?’ सीन का फिर चढ़ा बुखार, कोकिला और गोपी बहू बन ये बच्चियां मचा रही हैं धमाल

Viral Video 3 little girl recreate gopi bahu famous rasode mein kaun tha scene
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तीन छोटी बच्चियों को गोपी बहू के सीरियल का फेमस कुकर वाला सीन रीक्रिएट करते देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि तीन नन्ही लड़कियां साड़ी पहनकर ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल का फेमस सीन रीक्रिएट कर रही हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी लड़की कोकिला बनी है, जबकि दो अन्य लड़कियां गोपी और राशि बनी हैं. कोकिला बनी लड़की उनसे पूछती है ‘कल मेरी साड़ी पर जूस गिरा था और मैं नहाने गई थी, तो मेरे पीछे से रसोड़े में कौन आया था?’
वह यही लाइन बार-बार दोहराती है. इस पर गोपी बहू बनी लड़की डरते हुए जवाब देती है ‘राशि बेन.’ यह सुनकर कोकिला बनी लड़की उसे डांटते हुए कहती है ‘ये राशि! तुमने कुकर में से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया.’ इस पर राशि बनी लड़की मुंह छुपाने लगती है. तीनों बच्चियों के इस मजेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया है. हालांकि, बता दें कि यह वीडियो असली नहीं है इसे AI की मदद से बनाया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video : हम बिहारी बोल रहे हैं, हमसे बहस जिंदगी तहस–नहस, देखें मजेदार वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










