ePaper

रोहित की कप्तानी, विराट का बल्ला, बूमराह की बॉलिंग और सूर्या का असंभव कैच, पलट गया मैच

Updated at : 30 Jun 2024 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
t20 world cup final review by young cricketers of ranchi
रांची के जैप ग्राउंड में प्रैक्टिस करने वाले युवा क्रिकेटर. फोटो : प्रभात खबर

T20 WC Final Review: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद रांची के युवा क्रिकेटर्स ने इस मैच का रिव्यू किया है. आप भी देखिए.

विज्ञापन

T20 WC Final Review: वेस्ट इंडीज के बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का रोमांचक मुकाबला भारत ने जीत लिया. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले. भारत की शुरुआती पारी में बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा, लेकिन बाद में विराट कोहली, अक्षर पटेल ने स्थिति को संभाल लिया. बाद में गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन अक्षर पटेल के 16वें ओवर ने भारतीय दर्शकों को निराश कर दिया. इसके बाद बुमराह ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. आखिरी ओवर में जब 16 रन बचे थे, तो हार्दिक पंड्या को कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद सौंपी. पंड्या की गेंद पर मिलर ने जोरदार शॉट लगाया, लेकिन सूर्य कुमार यादव ने उसे जिस अंदाज में बाउंड्री लाइन पर लपका, उसने दक्षिण अफ्रीका की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. रांची के युवा क्रिकेटर्स ने इस मैच का रविवार को विश्लेषण किया. आप भी सुनिए इन छोटे क्रिकेटर्स ने कितना सटीक विश्लेषण किया है इस महत्वपूर्ण मैच का. रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर विराट कोहली की बल्लेबाजी, जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग और सूर्य कुमार यादव के द्वारा लिए गए असंभव कैच के साथ-साथ हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी के बारे में इनके क्या विचार हैं, इस वीडियो में देखिए.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola