Viral Video: सिंगर एड शीरन के मजेदार देसी स्टाइल चंपी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

E D Sheeran
Viral video: एड शीरन ने चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले करवाया देशी अंदाज में चंपी. एड शीरन के इस अंदाज को मिला लोगों का प्यार, वीडियो वायरल.
Viral video: मशहूर ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन अपने मैथमेटिक्स टूर के लिए अभी भारत आए हुए है. इसी बीच उनका एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सामने आया है. जिसमें वे 5 फरवरी को हुए अपने चेन्नई कॉन्सर्ट के पहले भारतीय देसी अंदाज में चंपी का मजा लेते हुए देखे जा सकते है. वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें सिर पर जोर-जोर के थपकी देते हुए मसाज करता हुआ नजर आ रहा है. जो भारत के लोगों के लिए तो आम बात है, पर एड शीरन का मजेदार एक्सप्रेशन देख कर लगता है मानो ये उनके लिए एकदम नया अनुभव है. उनका हंसता हुआ चेहरा और रिएक्शन देखकर उनके फैंस अपनी मुस्कान रोके नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने एड शीरन के इस वीडियो को प्यार दिया है. जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों ने मजेदार कमेंट्स से पूरा कमेंट सेक्शन भर दिया है, यूजर्स लिखते है ‘ये चंपी एड शीरन भूले न भूल पाएंगे’.
यह भी पढ़े:Illegal Immigrants: बेड़ियों से जकड़कर अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका ने भेजा भारत, देखें वीडियो
यह भी पढ़े:Viral Video: मोनालिसा को शख्स ने बताया पैसे छापने का तरीका, यह काम करो और करोड़ों में खेलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










