Viral Video: मोनालिसा को शख्स ने बताया पैसे छापने का तरीका, यह काम करो और करोड़ों में खेलो

Viral Video: फेमस होने के बाद मोनालिसा की वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोनालिसा को कमाई के तरीके बता रहा है.
Viral Video: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खूबसूरत आंखों की वजह से वह रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. वायरल होने के बाद मशहूर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने हाल ही में उनके साथ एक फिल्म ऑफर की. इसके लिए सनोज मिश्रा खुद मोनालिसा के घर पहुंचकर फिल्म साइन करवाई. फिल्म की शूटिंग भी बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है. फेमस होने के बाद मोनालिसा की वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोनालिसा को कमाई के तरीके बता रहा है.
यह भी पढ़ें- Viral Video: ग्लैमरस लुक में नजर आईं महाकुंभ की मोनालिसा! वीडियो देख यूजर्स के उड़ गए होश
यह भी पढ़ें- Viral Video: कुंभ की मोनालिसा ने लगाई ममता कुलकर्णी के गाने पर ठुमके! देखें वीडियो
शख्स ने बताया पैसे कमाने का तरीका
दरअसल, mohan_singh_rawat.26 नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स मोनालिसा से सवाल करता है कि आप कहां से और आपके माता-पिता क्या करते हैं? इसका जवाब देते हुए मोनालिसा कहती हैं कि हम महेश्वर से आए हैं, और माता-पिता माला बेचने का काम करते हैं. साथ ही यह भी जवाब देती हैं कि एक छोटी बहन भी है और दो भाई है. इसके बाद वह शख्स मोनालिसा को कमाई का तरीका बताता है. वह कहता है कि जो भी आपका वीडियो बनाता है उससे पैसा लीजिए. इसके अलावा, आप सोशल मीडिया पर काम कीजिए. विश्वास है कि आप आने वाले समय में करोड़ों में कमाई करेंगी.
मोनालिसा ने बताया अपनी खूबसूरत आंखों का राज
राजस्थान के अजमेर से आए शख्स ने मोनालिसा से उनकी आंखों की खूबसूरती की वजह पूछता है. जिस पर वह मुस्कुरा देती हैं. इस पर शख्स ने पूछा की आपकी खूबसूरत आंखों का राज क्या है, तो मोनालिसा जवाब देती हैं कि बचपन से ही मेरी आंखें ऐसी हैं.
देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए