Illegal Immigrants: बेड़ियों से जकड़कर अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका ने भेजा भारत, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Illegal Immigrants

Illegal Immigrants

Illegal Immigrants: अमेरिका ने अप्रवासी 104 भारतीय लोगों को बेड़ियो से जकड़कर वापस भारत भेजा है. अमेरिकी सरकार की ओर से ऐसे सलूक पर भारत में सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Illegal Immigrants: अमेरिका ने 104 अप्रवासी भारतीय लोगों को बेड़ियों से जकड़कर वापस भारत डिपोर्ट किया है. सभी भारतीय लोगों को अमेरिकी सेना के विमान सी-17 से बुधवार को भेजा गया. विमान अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. अमेरिका का आरोप है कि ये सभी भारतीय नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे, जिसे वापस इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया है. यह पहला मौका है जब अमेरिका ने अप्रवासी नागरिकों को सेना के विमान से बेड़ियों से जकड़ कर वापस इंडिया भेजा है. 5 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अमेरिकी वायु सेना का सी-17 विमान 104 अप्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. 35 घंटे का सफर तय करने के बाद विमान इंडिया पहुंचा. बता दें, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध अप्रवासियों को एलियन और अपराधी करार दिया था. ट्रंप ने इन लोगों को अमेरिका पर हमला करने वाला बताया था. अपनी इसी सोच को कठोरता से लागू करते हुए ट्रंप ने सेना के विमान से अप्रवासी भारतीयों को कैदियों की तरह वापस इंडिया डिपोर्ट किया.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola