दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के बीच हुआ सीट वॉर, इंटरनेट पर लोगों ने लिए मजे, देखिए Viral Video

Updated:
विज्ञापन
fight between 2 women in delhi metro

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच झड़प वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे में एक बार फिर मेट्रो में दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर महासंग्राम छिड़ गया. जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली के टूरिस्ट प्लेस से ज्यादा तो दिल्ली का मेट्रो फेमस है. आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो दिल्ली मेट्रो का सामने आते रहता है, जिसे देख कर या तो हंसी छूट आए या फिर आप अपना सिर पकड़ लो. खास कर तो दिल्ली मेट्रो में होने वाले झगड़े भी काफी वायरल होते रहते हैं. एक ऐसा ही वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख कर आप यही कहेंगे कि इस का कुछ नहीं हो सकता. वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिलाएं एक सीट को लेकर झगड़ रही हैं. दोनों का झगड़ा इतना खतरनाक था कि अब ये सोशल मीडिया का कंटेंट बन गया है.

क्या है Viral Video में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में दो महिलाएं एक सीट को लेकर झगड़ रही हैं. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई बात हाथापाईं पर आ ��ई. ऐसे में वहां मेट्रो में एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी. ऐसे में दोनों महिलाओं के बीच बढ़ते झगड़े को देख कर महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की. लेकिन दोनों महिलाओं के झगड़े के आगे पुलिस की भी न चली. पुलिस ने दोनों को समझाने की भी कोशिश की लेकिन दोनों महिलाएं आपस में झगड़ते रहीं. जिसके बाद एक शख्स ने भी महिला पुलिस के साथ मिल कर दोनों महिलाओं को पास में बैठे कई यात्रियों ने इस पूरे मामले को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद से ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

लोग दे रहे अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘एक सीट के लिए दो महिलाओं के बीच हुई झड़प.’ इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद से अब तक 47 हजार व्यूज आ चुके हैं. वहीं, लोग इस पर जमकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘दिल्ली मेट्रो किसी एंटरटेनमेंट से कम नहीं है.’ दूसरे ने कमेंट किया कि, ‘मेट्रो का सीसीटीवी लोगों की सेफ़्टी के लिए कम लोगों के क्लेश वीडियो के लिए ज्यादा है.’ वहीं, कुछ लोग इसे सीट वॉर का नाम दे रहे हैं.

VIRAL VIDEO: मगरमच्छों से घिरा शेरनी का बच्चा, बेबस खड़ी मां, तब हुई बाज की एंट्री

Viral Video: स्टीयरिंग नहीं था, तो लकड़ी से दौड़ाया ट्रैक्टर, देसी जुगाड़ ने फिर किया कमाल

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola