VIRAL VIDEO: मगरमच्छों से घिरा शेरनी का बच्चा, बेबस खड़ी मां, तब हुई बाज की एंट्री
Published by : Dipali Kumari Updated At : 31 Aug 2025 2:55 PM
वायरल वीडियो क्लिप
VIRAL VIDEO: इन दिनों ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शेरनी के बच्चे को कई सारे मगरमच्छों से घेर रखा है और बच्चे की मां पास में ही बेबस खड़ी नजर आ रही है. इसके बाद जो हुआ वो आपको भी जरूर देखना चाहिए.
VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह के मजेदार, खौफनाक और हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं. कई बार इसमें से कुछ वीडियो लोगों को इतना पसंद आ जाता है कि देखते ही देखते वह इंटरनेट पर छा जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शेरनी के बच्चे को कई सारे मगरमच्छों से घेर रखा है और बच्चे की मां पास में ही बेबस खड़ी नजर आ रही है.
चार मगरमच्छों से घिरा शेर का बच्चा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नदी है. इस नदी पर एक छोटे से चट्टान पर एक शेर का बच्चा खड़ा है. और चार मगरमच्छ उसकी ओर बढ़ रहे हैं. वहीं पास में उस बच्चे की मां (शेरनी) भी बेबस और लाचार खड़ी है. इससे पहले की शेरनी अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ कर पाती अचानक एक बड़ा-सा बाज आता है. बाज शेरनी के बच्चे को अपने पंजे से जकड़ता है और उठा कर शेरनी के पास पहुंचा देता है.
जब संकट गहरा हो जाए तो राजाओं को भी सहारे की ज़रूरत पड़ती है,
— Shagufta khan (@Digital_khan01) August 30, 2025
आसमान के राजा ने ज़मीन के शेर को बचाकर यही साबित किया। 🦅🦁 pic.twitter.com/T9ckea0ieW
कमेंट्स में लोगों ने कही बड़ी बात
इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आये हैं. एक यूजर ने लिखा है “जब संकट गहरा होता है, तो सबसे बड़े भी छोटे हो जाते हैं और सहारा जरूरी हो जाता है. बहुत सही. ये एक अलग दृष्टिकोण से पोस्ट के अर्थ को और स्पष्ट करता है.” वहीं दूसरे ने लिखा “कभी-कभी अहंकार को तोड़ने के लिए ऊपर वाला राजा के लल्ला को भी संकट में ले आते है फिर बताते है की देख अब तेरे कौन काम आता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










