भारत ‘बड़े लक्ष्य के साथ तेजी से बढ़ रहा आगे’ : अमेरिकी सांसदों को बताया गया

वाशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया गया कि भारत अपने पड़ोसी देश चीन से पीछे होने के कारण अमेरिका जैसे देशों को व्यापक अवसरों की पेशकश कर एक बड़े लक्ष्य के साथ विकास में तेज गति हासिल करने के लिए ‘तीव्र गति से’ आगे बढ़ रहा है. Race 4 Raisina […]
वाशिंगटन: अमेरिकी कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सांसदों को बताया गया कि भारत अपने पड़ोसी देश चीन से पीछे होने के कारण अमेरिका जैसे देशों को व्यापक अवसरों की पेशकश कर एक बड़े लक्ष्य के साथ विकास में तेज गति हासिल करने के लिए ‘तीव्र गति से’ आगे बढ़ रहा है.
यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड, स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर एवं डीन रॉबर्ट ओर ने कहा, ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है.’ रॉबर्ट ने कहा, ‘सौर और पवन ऊर्जा को लेकर उनके (भारत के) बड़े लक्ष्य हैं. वे उन्हें पूरा कर रहे हैं. और वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर निवेश आकर्षित करना जारी रखेंगे. प्रधानमंत्री की स्मार्ट शहरों की उनकी पहल के अनेक आयाम हैं. लेकिन, मेरा मानना है कि यह विकास और अर्थिक मोरचे को लेकर एक रणनीतिक दृष्टि है.’
किसने कहा, सत्ता में आये, तो ‘आतंक पर हमला’ बंद कर देंगे
उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने न्यू याॅर्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग के साथ भारत की यात्रा की थी और वहां के शीर्ष कारोबारी नेताओं से इस बारे में बात की कि वे जलवयु अैर अंतरिक्ष क्षेत्र में क्या करने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




