ePaper

मिस्र ने कतारी अल-जजीरा समेत कई समाचार वेबसाइटों पर लगाया प्रतिबंध

Updated at : 25 May 2017 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
मिस्र ने कतारी अल-जजीरा समेत कई समाचार वेबसाइटों पर लगाया प्रतिबंध

काहिरा : मिस्र ने कतारी अल-जजीरा न्यूज चैनल से जुड़ी मीडिया वेबसाइटों समेत कई अन्य मीडिया वेबसाइटों और तुर्की स्थित विपक्ष के टेलीविजनस्टेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है. मिस्र के स्वतंत्र मीडिया केंद्र मदा मासर पर भी कल रात से पहुंच नहीं बन रही थी. इस मीडिया केंद्र ने भ्रष्टाचार कीतहकीकात करती एक रिपोर्ट प्रकाशित […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र ने कतारी अल-जजीरा न्यूज चैनल से जुड़ी मीडिया वेबसाइटों समेत कई अन्य मीडिया वेबसाइटों और तुर्की स्थित विपक्ष के टेलीविजनस्टेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है. मिस्र के स्वतंत्र मीडिया केंद्र मदा मासर पर भी कल रात से पहुंच नहीं बन रही थी. इस मीडिया केंद्र ने भ्रष्टाचार कीतहकीकात करती एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी.

इस खबर को भी पढ़िये : अश्लील वेबसाइटों पर प्रतिबंध भारत का ‘तालिबानीकरण’ : देवडा

मिस्र ने जजीरा पर प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन को समर्थन देने का आरोप लगाया है. वर्ष 2013 में सेना के इस दल को सत्ता से बेदखल करदिया था. आरोप है कि सत्ता से बाहर होने के बाद इस दल ने हिंसा फैलायी. तुर्की स्थित ब्रदरहुड की समर्थक वेबसाइट अल-शार्क को भी प्रतिबंधित करदिया गया. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि 21 वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन उनमें से एक तक अभी भी पहुंच बरकरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola