ePaper

पाकिस्‍तान का एक और झूठ, कहा - भारतीय सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र के वाहन को बनाया निशाना

Updated at : 24 May 2017 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान का एक और झूठ, कहा - भारतीय सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र के वाहन को बनाया निशाना

इस्लामाबाद : भारतीय चौकियों को नष्‍ट किये जाने के फेक वीडियो जारी करने के बाद पाकिस्‍तान ने भारत पर आरोप लगाने का एक नया हथकंडा खेज निकाला है. पाकिस्तानी सेना ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा के दौरे के समय संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह के दो अधिकारियों को ले जा रहा वाहन भारतीय सैनिको […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : भारतीय चौकियों को नष्‍ट किये जाने के फेक वीडियो जारी करने के बाद पाकिस्‍तान ने भारत पर आरोप लगाने का एक नया हथकंडा खेज निकाला है. पाकिस्तानी सेना ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा के दौरे के समय संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह के दो अधिकारियों को ले जा रहा वाहन भारतीय सैनिको के हमले की चपेट में आ गया.

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि वाहन में भारत एवं पाकिस्तान से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अधिकारी मेजर एमैनुयल (फिलीपीन) और मेजर मिरको (क्रोएशिया) सवार थे.

उसने कहा कि ‘नियंत्रण रेखा के दौरे के समय’ ये दोनों अधिकारी ‘भारतीय सैनिकों के हमले की चपेट में आ गये.’ पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने कहा, ‘दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं. वे वाहन से उतर गये और फिर अपने सुनिश्चत स्थान पर गये.’

पाकिस्‍तान की ओर से लगाया जाने वाला यह आरोप अंतराष्‍ट्रीय समुदाय की सहानुभूति के लिए हो सकता है. पाकिस्‍तान में ऐसे हमले आये दिन आतंकवादी समूह करते रहते हैं. अगर ऐसा हमला हुआ भी होगा तो यह आतंकवादियों क करतूत हो सकती है. बीते 17 मई को पाकिस्तानी सेना ने ‘अकारण’ भारतीय गोलीबारी के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह के समक्ष आपत्ति दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola