तालिबान के हमले में 20 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत

कंधार : अफगानिस्तान के अशांत जाबुल प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने कई सुरक्षा चौकियों पर आज हमले कर दिए जिनमें कम से कम 20 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों में अफरा-तफरी मची है और मदद के लिए वे वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं […]
कंधार : अफगानिस्तान के अशांत जाबुल प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने कई सुरक्षा चौकियों पर आज हमले कर दिए जिनमें कम से कम 20 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों में अफरा-तफरी मची है और मदद के लिए वे वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए वे पत्रकारों को हताश फोन काल कर रहे हैं.
प्रांतीय गवर्नर बिस्मिल्ला अफगानमल ने कहा, ‘‘आज सुबह, भारी और हल्के हथियारों से लैस तालिबान लड़ाकों ने जाबुल प्रांत के शाह जोए जिले में कई पुलिस चौकियों पर समन्वित हमले किए और 20 पुलिसकर्मियों को मार डाला.” एक जिला अधिकारी ने बताया कि इस संघर्ष में कम से कम 15 अन्य घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




