कई देशों पर दोबारा साइबर अटैक का खतरा

लंदन : शुक्रवार को हुए अभी तक के सबसे बड़े साइबर हमले में भारत सहित 150 देशों के दो लाख उपभोक्ता शिकार हुए हैं. यूरोप की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी यूरोपोल के प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी़ उन्होंने फिर से हमला होने की आशंका जतायी है. जांच एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं […]
लंदन : शुक्रवार को हुए अभी तक के सबसे बड़े साइबर हमले में भारत सहित 150 देशों के दो लाख उपभोक्ता शिकार हुए हैं. यूरोप की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी यूरोपोल के प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी़ उन्होंने फिर से हमला होने की आशंका जतायी है.
जांच एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं कि बैंकों, अस्पतालों और सरकार तथा वैश्विक एजेंसियों की प्रणाली को प्रभावित करने वाले इस हमले के पीछे कौन है. यूरोपोल के निदेशक रॉब वेनराइट ने कहा, मुझे चिंता है कि सोमवार को जब लोग काम पर जायेंगे और अपनी मशीनें ऑन करेंगे तो, संख्या में और वृद्धि होगी़ उन्होंने कहा कि खतरा बढ़ रहा है क्योंकि साइबर विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और हमलों की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




