ePaper

ट्रंप के सलाहकार को छोडना पड़ेगा व्हाइट हाउस

Updated at : 01 May 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के सलाहकार को छोडना पड़ेगा व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार जल्द ही व्हाइट हाउस से बाहर होंगे. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि ‘फॉक्स न्यूज’ के पूर्व आतंकवाद प्रतिरोधी विश्लेषक सेबेस्टियन गोरका, जिन्होंने प्रशासन में आतंकवाद प्रतिरोधी सलाहकार के तौर पर पद ग्रहण किया था, वह आने वाले दिनों में व्हाइट हाउस छोडेंगे. अधिकारी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार जल्द ही व्हाइट हाउस से बाहर होंगे. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि ‘फॉक्स न्यूज’ के पूर्व आतंकवाद प्रतिरोधी विश्लेषक सेबेस्टियन गोरका, जिन्होंने प्रशासन में आतंकवाद प्रतिरोधी सलाहकार के तौर पर पद ग्रहण किया था, वह आने वाले दिनों में व्हाइट हाउस छोडेंगे.

अधिकारी ने बताया कि गोरका को शुरुआत में ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन द्वारा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के समानांतर चलाने के लिए गठित सलाहकार पैनल के ‘सामरिक पहल समूह’ में एक महत्वूपर्ण भूमिका निभाने के लिए नियुक्त किया गया था.

प्रशासन के शुरुआती महीनों में ही यह समूह असफल हो गया। रोनॉल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर पिछले साल हथियार के साथ पकडे जाने के बाद गोरका पर मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद उन्हें नेशनल क्यिोरिटी काउंसिल से क्लीनचिट नहीं मिली. अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर निजी कर्मियों से जुडे मामले पर बातचीत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola