ePaper

पाकिस्तान स्थित हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़, देवताओं की मूर्तियों को पहुंचाई गयी क्षति

Updated at : 29 Apr 2017 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़, देवताओं की मूर्तियों को पहुंचाई गयी क्षति

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के एक हिंदू मंदिर में तोडफोड की घटना सामने आयी है. तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कुछ देवताओं की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गयी और कुछ के टुकडे निकट की सीवेज लाइन में मिले हैं. […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत के एक हिंदू मंदिर में तोडफोड की घटना सामने आयी है. तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि कुछ देवताओं की मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गयी और कुछ के टुकडे निकट की सीवेज लाइन में मिले हैं. यह घटना कल थाटा जिले के गारो शहर में हुई.

डॉन की खबर के मुताबिक पुलिस ने ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्तियों को क्षति पहुंचाने के संबंध में एफआईआर भी दर्ज की है. बीबीसी उर्दू ने पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन मासतोई को यह कहते हुए उद्धृत किया है, ‘‘जांच जारी है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

खबर में स्थानीय हिंदू काउंसलर लाल माहेश्वरी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने रात के एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच में मंदिर में प्रवेश किया था. जब सुबह लोग पूजा करने आए तो मूर्तियां गायब थी। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है.”

सिंध के मुख्यमंत्री के अल्पसंख्यक मामलों के सलाहकार डाक्टर खट्टो मल ने कहा कि तोडफोड करनेवालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गारो राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है और यह कराची से 60 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां करीब 2,000 परिवार रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर हिंदू हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola