उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा – अगर युद्ध की करेगा हिमाकत, तो कर देंगे परमाणु हमला

Updated:
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा – अगर युद्ध की करेगा हिमाकत, तो कर देंगे परमाणु हमला

प्योंगयांग : अमेरिका की ओर से उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे से निबटने के लिए विकल्पों पर गौर करने की खबरों के बीच प्योंगयांग ने कहा है कि अगर वॉशिंगटन युद्ध की हिमाकत करेगा, तो वह इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के एक […]

विज्ञापन

प्योंगयांग : अमेरिका की ओर से उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे से निबटने के लिए विकल्पों पर गौर करने की खबरों के बीच प्योंगयांग ने कहा है कि अगर वॉशिंगटन युद्ध की हिमाकत करेगा, तो वह इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि अगर अमेरिका उकसावे की कोई कार्रवाई करेगा, तो हम उसे भीषण परिणाम के लिए जिम्मेदार ठहरायेंगे. हम युद्ध के लिए तैयार हैं.

उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने कहा कि अगर अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई करने की हिमाकत की, तो हम भी जवाबी कार्रवाई करेंगे. हम अमेरिका की ओर से शुरू किये जाने वाले किसी भी युद्ध का जवाब देने के लिए तैयार हैं. बता दें कि उत्तर कोरिया की ओर से अभी हाल ही में एक मिसाइल के परीक्षण के बाद अमेरिका भड़क गया था.
उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु परीक्षण करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अकेले ही उत्तर कोरिया से निबट सकता है. अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर कार्ल विनसन और कुछ जंगी जहाज प्रशांत महासागर में भेज दिया है. अमेरिका इस क्षेत्र में अपने करीबी सहयोगी दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त अभ्यास करेगा.
उधर, उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई साबित करती है कि वह प्योंगयांग के मामले में हस्तक्षेप कर रहा है. उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola