विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने वाले को ईनाम देगा चीन

Updated at : 10 Apr 2017 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने वाले को ईनाम देगा चीन

बीजिंग : विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने वाले लोगों को चीन ईनाम देगा. जानकारी के अनुसार चीन में विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने के लिए बीजिंग निवासियों को प्रोत्साहित करने के वास्ते चीन 72,400 डॉलर तक का पुरस्कार देने की पेशकश कर रहा है. बीजिंग डेली और अन्य सरकारी मीडिया ने […]

विज्ञापन

बीजिंग : विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने वाले लोगों को चीन ईनाम देगा. जानकारी के अनुसार चीन में विदेशी जासूसों के बारे में खबर देने के लिए बीजिंग निवासियों को प्रोत्साहित करने के वास्ते चीन 72,400 डॉलर तक का पुरस्कार देने की पेशकश कर रहा है.

बीजिंग डेली और अन्य सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली कोई गतिविधि या राष्ट्रीय खुफिया जानकारी की चोरी को लेकर बीजिंग के निवासी हॉटलाइन या मेल के जरिए या व्यक्तिगत रुप से रिपोर्ट कर सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जानकारी देने वाले को 1,500 डॉलर से लेकर 72,400 डॉलर तक का भुगतान किया जाएगाः भुगतान की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि खुफिया जानकारी कितनी अहम है. हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने आज खबर दी है कि विदेशी संगठनों और कर्मियों पर केंद्र सरकार का संदेह बढने के मद्देनजर यह घोषणा की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola