दिल्ली : राजौरी गार्डन उपचुनाव में मतदान जारी, MCD चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार के लिए अग्नि परीक्षा

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज हो रहे एकमात्र उपचुनाव के तहत राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में अपना नया विधायक चुनने के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव कार्यालय के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा. इलाके में लगभग 1.6 लाख मतदाता हैं. इस उपचुनाव को […]
नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज हो रहे एकमात्र उपचुनाव के तहत राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में अपना नया विधायक चुनने के लिए मतदान हो रहा है. चुनाव कार्यालय के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा. इलाके में लगभग 1.6 लाख मतदाता हैं. इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए प्रतिष्ठा चुनाव माना जा रहा है क्योंकि एमसीडी चुनाव से ठीक पहले यहां उपचुनाव हो रहे हैं. अगर यहां जीत होती है तो एमसीडी चुनाव में भी यह आप के लिए रास्ता तय करेगी.
फिलहाल कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. वोटिंग के बाद वो बाहर आये और मीडिया से मिले. इस दौरान उनके साथ कई लोग भी मौजूद थे जिन्होंने मतदान कर लिया था. उन्होंने कहा, कांग्रेस उम्मीदवार की इस सीट से जीत तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




