सुरक्षा परिषद में सीरिया मिसाइल हमले पर अमेरिका, रुस के बीच टकराव

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया के वायुसेना अड्डे पर मिसाइल हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और रुस के बीच टकराव हुआ. अमेरिका ने जहां इस मसले पर ‘‘और अधिक कार्रवाई’ की चेतावनी दी वहीं रुस ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसकी ‘‘आक्रामक कार्रवाई’ अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है. सीरिया सरकार […]
संयुक्त राष्ट्र : सीरिया के वायुसेना अड्डे पर मिसाइल हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और रुस के बीच टकराव हुआ. अमेरिका ने जहां इस मसले पर ‘‘और अधिक कार्रवाई’ की चेतावनी दी वहीं रुस ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसकी ‘‘आक्रामक कार्रवाई’ अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है.
सीरिया सरकार द्वारा अपने शयरात वायुसेना अड्डे से रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किये जाने की प्रतिक्रिया में अमेरिका ने इसी वायुसेना अड्डे के अंदर 59 टॉमहैंक क्रूज मिसाइलों को उतारा था, जिसके बाद सीरिया में स्थिति को लेकर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की कल आपात बैठक हुई. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत एवं इस महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष निक्की हेली ने अमेरिकी मिसाइल हमलों को ‘‘बिल्कुल उचित’ ठहराया.
रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया पर दागी 60 मिसाइलें, भड़का रूस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










