कोलंबिया में भूस्खलन से 206 की मौत, सैकड़ों लापता

मोकोआ : दक्षिणवर्ती कोलंबिया में भूस्खलन में घरों के बह जाने से कम से कम 206 लोगों की मौत हो गयी.जबकि सैकड़ों लोग घायल एवं लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोग हाल में दक्षिण अमेरिका के प्रशांत की ओर आई बाढ़ के पीड़ित हैं. इससे पेरु और इक्वाडोर में भी कई लोगों […]
मोकोआ : दक्षिणवर्ती कोलंबिया में भूस्खलन में घरों के बह जाने से कम से कम 206 लोगों की मौत हो गयी.जबकि सैकड़ों लोग घायल एवं लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोग हाल में दक्षिण अमेरिका के प्रशांत की ओर आई बाढ़ के पीड़ित हैं. इससे पेरु और इक्वाडोर में भी कई लोगों की जान गयी है.
सेना की आरे से पेश की गयी इलाके की तस्वीरों में दक्षिणवर्ती कोलंबिया के मोकोआ शहर में घर, पुल, वाहन और पेड़ाें के बह जाने के बाद लकड़ी एवं मिट्टी के मलबे के ढेर दिख रहे हैं. भूस्खलन 40,000 की आबादी वाले एमेजन बेसिन क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद शुक्रवार को देर रात आया था.
कोलंबिया के रेड क्रास प्रमुख सीजर यूरुएना ने एएफपी को बताया, ‘‘ताजा मिली रिपोर्ट के अनुसार 206 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 202 घायल हैं, 220 लापता और 17 इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. ” कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मनुएल सांतोस ने कल मोकोआ को दौरा कर घने वन क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




