ePaper

खुद के लगाये आग में झुलस रहा है पाक, आतंकी धमाके में 22 की मौत 50 घायल

Updated at : 31 Mar 2017 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
खुद के लगाये आग में झुलस रहा है पाक, आतंकी धमाके में 22 की मौत 50 घायल

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके के एक भीडभाड वाले बाजार में एक शिया इमामबाडे के बाहर आज हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए. हमलावर ने खुर्रम एजेंसी में पाराचिनार के सेन्ट्रल बाजार में इमामबाडा के मुख्य प्रवेश द्वार […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके के एक भीडभाड वाले बाजार में एक शिया इमामबाडे के बाहर आज हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.

हमलावर ने खुर्रम एजेंसी में पाराचिनार के सेन्ट्रल बाजार में इमामबाडा के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप खुद को उडा लिया. पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर में अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.
घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोट में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुये हैं. अभी तक किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है जबकि आपात सेवाओं को मौके पर भेज दिया गया है. प्रशासन ने इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है.
इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सेना के एक हेलीकॉप्टर को भी घायलों को लाने के लिए पाराचिनार भेज दिया गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले पर शोक जताया और इसकी निंदा करते हुए कहा ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आतंक के खिलाफ लडाई जारी रखें. शरीफ ने किसी भी कीमत पर देश से आतंकवाद की समस्या को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराया.
उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों के नेटवर्क को पहले ही तोड दिया गया है और हमारी सरजमीं से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया करने तक इस लडाई को जारी रखना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है.” प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को हरसंभव मदद देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. गृहमंत्री चौधरी निसार ने विस्फोट की जांच का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola