ट्रंप ने कहा- शी के साथ होने वाला सम्मेलन रहेगा ‘बेहद मुश्किल''

वाशिंगटन : विश्व की दो महाशक्तियां चीन और अमेरिका जल्द ही मुलाकात करने वाले हैं. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली शिखर स्तरीय वार्ता करेंगे. इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ होने […]
वाशिंगटन : विश्व की दो महाशक्तियां चीन और अमेरिका जल्द ही मुलाकात करने वाले हैं. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अगले सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहली शिखर स्तरीय वार्ता करेंगे. इस मुलाकात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले सप्ताह उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ होने जा रहा उच्च स्तरीय सम्मेलन ‘बेहद मुश्किल’ रहेगा क्योंकि अमेरिका अब इतना भारी व्यापार घाटा और नौकरियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकता.
ट्रंप ने ट्वीट किया कि चूंकि चीन के साथ व्यापार में अमेरिका को भारी व्यापार घाटा होता है, ऐसे में अमेरिकी कंपनियों को अन्य विकल्पों को तलाशने के लिए तैयार रहना चाहिए. ट्रंप को आगामी छह और सात अप्रैल को फ्लोरिडा स्थित आवास मार-ए-लागो में शी से मुलाकात करनी है. दोनों नेताओं के बीच यह पहली शिखर बैठक होगी. हालांकि वह फोन पर कई बार बात कर चुके हैं.
ट्रंप ने कहा, कि अगले सप्ताह चीन के साथ होने वाली बैठक बहुत मुश्किल रहेगी क्योंकि अब हम इतने भारी व्यापार घाटे और नौकरियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकते. इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया था कि ट्रंप शी से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं. वह एक-दूसरे की प्राथमिकताओं पर विचार साझा करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने का रास्ता तैयार करने के लिए उत्सुक हैं.
उन्होंने कहा, कि वे उत्तर कोरिया, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




