ePaper

अमेरिका : सिनसिनाटी नाइटक्लब में 15 लोगों को गोली मारी, एक की मौत

Updated at : 26 Mar 2017 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : सिनसिनाटी नाइटक्लब में 15 लोगों को गोली मारी, एक की मौत

सिनसिनाटी (अमेरिका) : भीड़भाड़ वाले नाइटक्लब में कम से कम दो लोगों ने आज सुबह गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक व्यक्ति जख्मी हो गये. ओहियो के सिनसिनाटी में कैमियो क्लब में गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों ने फिलहाल किसी पर […]

विज्ञापन

सिनसिनाटी (अमेरिका) : भीड़भाड़ वाले नाइटक्लब में कम से कम दो लोगों ने आज सुबह गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक व्यक्ति जख्मी हो गये. ओहियो के सिनसिनाटी में कैमियो क्लब में गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों ने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है.

कैप्टन किम विलियम्स ने बताया, ‘शनिवार की रात काफी भीड़भाड़ थी. पहले भी यहां घटनाएं होती थीं लेकिन यह सबसे भयावह है.’ विलियम्स ने कहा कि कई अधिकारी क्लब की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं और प्राथमिक उपचार दे रहे हैं. 15 लोगों को गोली मारी गयी. उनमें से कुछ लोग खुद गाड़ी चलाकर इलाके के अस्पतालों में पहुंचे और कुछ को एंबुलेंस से ले जाया गया.

अधिकारी कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रहे हैं लेकिन विलियम्स ने कहा कि क्लब जाने वाले कई लोग वहां से जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘जब इस तरह की भीड़भाड़ होती है और गोलियां चलती हैं तो प्रत्यक्षदर्शी लापता हो जाते हैं.’ अधिकारी भीड़ में शामिल लोगों से सूचना मांग रहे हैं. विलियम्स ने कहा कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि निगरानी कैमरे काम कर रहे थे अथवा नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola