क्या सिंधु जल संधि का निकलेगा हल ? पाक में सिंधु आयोग की बैठक आज

Updated at : 20 Mar 2017 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
क्या सिंधु जल संधि का निकलेगा हल ? पाक में सिंधु आयोग की बैठक आज

इसलामाबाद/नयी दिल्ली : इसलामाबाद में सोमवार से शुरू हो रही स्थायी सिंधु आयोग (पीआइसी) की बैठक में भाग लेने के लिए 10 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को रवाना हो गया. भारत के सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना, विदेश मंत्रालय के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं. सरकारी सूत्र के मुताबिक, भारत सिंधु […]

विज्ञापन

इसलामाबाद/नयी दिल्ली : इसलामाबाद में सोमवार से शुरू हो रही स्थायी सिंधु आयोग (पीआइसी) की बैठक में भाग लेने के लिए 10 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को रवाना हो गया. भारत के सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना, विदेश मंत्रालय के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं.

सरकारी सूत्र के मुताबिक, भारत सिंधु जल संधि के तहत परियोजनाओं को लेकर पाकिस्तान की चिंताओं पर चर्चा करने और उनका समाधान करने को सदा तैयार है. भारत की ओर से 57 साल पुरानी इस संधि के तहत अपने उचित अधिकारों को दोहन करने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. बहरहाल, इस बैठक के एजेंडे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से इस संधि पर बातचीत नहीं करने के फैसला के छह महीने बाद यह बैठक होने जा रही है.

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला और करगिल जिलों में बनी 240 मेगावाट की उड़ी-2 परियोजना तथा 44 मेगावाट की चटक परियोजना को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इनकी वजह से वह अपने हिस्से के पानी से वंचित रह जायेगा. बहरहाल, मई, 2010 में हुई बैठक में जब भारतीय पक्ष ने इन परियोजनाओं के बारे में विवरण दिया, तो पाकिस्तान ने अपनी आपत्ति वापस ले ली. इसी तरह, पाकिस्तान पाकल डल, रातले, किशनगंगा, कलनाई परियोजनाओं को लेकर भी आपत्ति जताता रहा है. उसने पिछले साल अगस्त में विश्व बैंक का भी रुख किया था और किशनगंगा तथा रातले परियोजनाओं का मुद्दा उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola