ePaper

खुफिया रिपोर्ट से खुलासा, व्हाइट हाउस में भी सुरक्षित नहीं हैं ट्रंप

Updated at : 18 Mar 2017 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट से खुलासा, व्हाइट हाउस में भी सुरक्षित नहीं हैं ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतिओं को सुरक्षा दे चुके सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइटहाउस में सुरक्षित नहीं हैं और आतंकवादी हमले की स्थिति में सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी. सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट डान बोनगिनो का यह बयान एक व्यक्ति […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतिओं को सुरक्षा दे चुके सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइटहाउस में सुरक्षित नहीं हैं और आतंकवादी हमले की स्थिति में सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी.

सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट डान बोनगिनो का यह बयान एक व्यक्ति के व्हाइटहाउस की बाड के अंदर कूद कर आ जाने और उच्च सुरक्षा वाले इस स्थान पर करीब 15 मिनट तक घूमने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की घटना के एक सप्ताह बाद आया है.
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में बोनगिनो ने कहा, घुसपैठिए ने अनेकों अलार्म बंद किए, उसे अनेकों अधिकारियों ने भी देखा, लेकिन उस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया. और यह बडी बात है.” बोनगिनो बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश को सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं. उन्होंने कहा, यह दिखाता है कि राष्ट्रपति वहां-व्हाइटहाउस में सुरक्षित नहीं है. सीक्रेट सर्विस के पास सुविधाएं नहीं हैं, उनके पास जवान नहीं हैं जो कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जरुरी हैं. साथ ही दावा किया कि यदि किसी तरह का आतंकवादी हमला होता है तो सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी.
सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा था कि बाड लांघने वाले की पहचान कैलिफोर्निया के जोनाथन टी ट्रान (26) के तौर पर की गई है. यह घटना 11:21 बजे हुई और उसे 11:38 पर गिरफ्तार कर लिया गया था. उस वक्त ट्रंप अपने आवास पर थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola