पाकिस्तान ने सऊदी अरब में सैन्य तैनाती संबंधी खबरों को किया खारिज

इस्लामाबाद : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खाड़ी देश में सैन्य तैनाती संबंधी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सउदी अरब में सेना तैनात करने की कोई योजना नहीं है. दरअसल यमन के साथ चल रहे संघर्ष के बाद सउदी अरब की दक्षिणी सीमा की सुरक्षा में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती संबंधी […]
इस्लामाबाद : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खाड़ी देश में सैन्य तैनाती संबंधी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सउदी अरब में सेना तैनात करने की कोई योजना नहीं है. दरअसल यमन के साथ चल रहे संघर्ष के बाद सउदी अरब की दक्षिणी सीमा की सुरक्षा में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती संबंधी खबरें मीडिया में आ रही थीं.
कौमी असेम्बली में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद शफकत महमूद के सवाल का जवाब देते हुए आसिफ ने उक्त बात कही. महमूद ने मीडिया में आयी खबरों पर सवाल किया था, जिनमें बड़ी सैन्य टुकड़ी सउदी भेजने की सूचना थी.
आसिफ ने कहा, ‘सउदी अरब-यमन संघर्ष के मद्देनजर किसी सैन्यकर्मी को सउदी अरब नहीं भेजा गया है.’ उन्होंने कहा, ‘सउदी अरब-यमन संघर्ष में नहीं उलझना हमारी नीति है. यदि कोई फैसला लिया जायेगा, वह संसद से होकर जायेगा.’ संसद ने 2015 में नीतिगत चर्चा के दौरान सरकार से कहा था कि वह सउदी अरब-यमन संघर्ष में ना उलझे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




