ePaper

उत्तर कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण जापान स्थित अमेरिकी अड्डों पर हमले के लिए था प्रशिक्षण अभ्यास

Updated at : 07 Mar 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण जापान स्थित अमेरिकी अड्डों पर हमले के लिए था प्रशिक्षण अभ्यास

सोल : परमाणु हथियारों से सम्पन्न उत्तर कोरिया द्वारा प्रक्षेपित की गईं चार मिसाइलें जापान में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करने के लिए प्रशिक्षण अभ्यास थीं और नेता किम जोंग उन ने इस अभ्यास की निगरानी की थी. इन मिसाइलों ने दुनिया को सकते में डाल दिया है. प्योंगयांग की सरकारी संवाद समिति केसीएनए […]

विज्ञापन

सोल : परमाणु हथियारों से सम्पन्न उत्तर कोरिया द्वारा प्रक्षेपित की गईं चार मिसाइलें जापान में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करने के लिए प्रशिक्षण अभ्यास थीं और नेता किम जोंग उन ने इस अभ्यास की निगरानी की थी. इन मिसाइलों ने दुनिया को सकते में डाल दिया है. प्योंगयांग की सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने आज यह जानकारी दी.

दागी गई चार में से तीन मिसाइलें अमेरिका के सहयोगी जापान के पास उसके जलक्षेत्र में गिरी थीं जो उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा है. उत्तर कोरिया ने ऐसा करके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी. इस प्रक्षेपण पर चर्चा करने के लिए वाशिंगटन और तोक्यो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ एक आपातकालीन बैठक किए जाने का अनुरोध किया है और यह बैठक संभवत: कल होगी.

संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत प्योंगयांग पर बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक के इस्तेमाल को लेकर रोक लगाई गई है. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने ट्विटर पर कहा कि दुनिया उत्तर कोरिया को इस ‘‘विनाशकारी मार्ग’ पर चलने की ‘‘अनुमति नहीं देगी’.

उत्तर कोरिया ने पहला परमाणु परीक्षण 2006 में किया था। तब से संयुक्त राष्ट्र ने उस पर प्रतिबंधों के छह सेट लगाए हैं जो सभी उसकी इस मुहिम को रोकने में नाकामयाब रहे हैं. उत्तर कोरिया इन हथियारों को रक्षात्मक हथियार करार देता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola