ट्रंप के कल संशोधित यात्रा प्रतिबंध आदेश पर हस्ताक्षर करने की संभावना

Updated at : 05 Mar 2017 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के कल संशोधित यात्रा प्रतिबंध आदेश पर हस्ताक्षर करने की संभावना

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध पर संशोधित शासकीय आदेश पर कल हस्ताक्षर करने की संभावना है. अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक पहले के आदेश के बाद देशभर में और हवाईअड्डों पर अफरातफरी मचने के एक महीने बाद ट्रंप संशोधित आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. पोलिटिको ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध पर संशोधित शासकीय आदेश पर कल हस्ताक्षर करने की संभावना है. अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक पहले के आदेश के बाद देशभर में और हवाईअड्डों पर अफरातफरी मचने के एक महीने बाद ट्रंप संशोधित आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.

पोलिटिको ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति होमलैंड सुरक्षा विभाग में नये शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे. समाचार पत्र के अनुसार यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप क्या बदलाव करने की योजना बना रहे हैं.

ट्रंप के 27 जनवरी को दिये शासकीय आदेश में मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाने की व्यापक आलोचना की गयी थी. इसमें सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर 90 दिन के लिए अमेरिका में प्रवेश करने से अस्थायी रोक लगा दी गई थी. साथ ही सभी शरणार्थियों पर 120 दिन की रोक लगायी गयी थी जबकि सीरियाई शरणार्थियों पर स्थायी रोक लगायी गयी थी. इसकी दुनियाभर में आलोचना की गयी थी और अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हुये थे. सिएटल में डिस्ट्रक्टि जज ने ट्रंप के इस शासकीय आदेश पर रोक लगा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola