ट्रंप ने ओबामा पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछले साल चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में फोन टैपिंग करवाई थी और उन्होंने इसकी तुलना ‘वाटरगेट’ मामले से की. ट्रंप ने ट्वीट के जरिए ये आरोप लगाए, हालांकि उन्होंने अपने दावों को लेकर कोई ठोस सबूत […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछले साल चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में फोन टैपिंग करवाई थी और उन्होंने इसकी तुलना ‘वाटरगेट’ मामले से की.
ट्रंप ने ट्वीट के जरिए ये आरोप लगाए, हालांकि उन्होंने अपने दावों को लेकर कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया. ट्रंप ने कहा, ‘‘यह डरावना है…अभी यह पता चला कि ओबामा ने हमारी जीत से ठीक पहले ट्रंप टावर में फोन टैप कराया था. कुछ नहीं मिल.”
उन्होंने कहा, ‘‘क्या चुनाव से पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार की टैपिंग कराना निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए वैध है? अदालत ने इसे पहले ठुकरा दिया था. फिर से निचले स्तर पर उतरे हैं.” ट्रंप के इस दावे पर ओबामा के कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










