पाकिस्तान ने यूएन में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत पर मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया

Updated at : 02 Mar 2017 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने यूएन में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत पर मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए भारत पर घाटी में मानवाधिकार के हनन का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हालात का संज्ञान लेने का आग्रह किया. जिनीवा में मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विधि एवं न्याय मंत्री जाहिद हामिद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में कश्मीर मुद्दा उठाते हुए भारत पर घाटी में मानवाधिकार के हनन का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हालात का संज्ञान लेने का आग्रह किया.

जिनीवा में मानवाधिकार परिषद के 34वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विधि एवं न्याय मंत्री जाहिद हामिद ने कल कहा कि जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मुद्दा है जिसका संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जनमत संग्रह के जरिए आखिरी समाधान होना है. पाकिस्तानी विदेश विभाग ने बताया, ‘‘हामिद ने उस भारतीय दावे को खारिज कर दिया कि कश्मीर में हालात उसका आंतरिक मामला है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शांति की बात तथ्यात्मक रुप से गलत, कानूनी रुप से निराधार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है.’ मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को अपना राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक सहयोग प्रदान करना जारी रखेगा.

हामिद ने कश्मीर में मानवाधिकार के हालात की आतंकवाद से तुलना करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने के कथित भारतीय प्रयासों को भी खारिज किया. उन्होंने मानवाधिकार परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया कि वे कश्मीर में हालात से अवगत बने रहें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola