ePaper

अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, शूटर चिल्लाया- निकल जाओ मेरे देश से

Updated at : 24 Feb 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय की गोली मारकर हत्या, शूटर चिल्लाया- निकल जाओ मेरे देश से

वाशिंगटन: अमेरिका के कानसस में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियर को गोली मारी गई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार रात कानसस की एक बार में एक शख्स ने प्रवेश किया और चिल्लाया…. मेरे देश से बाहर निकल जाओ… खबर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के कानसस में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियर को गोली मारी गई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार रात कानसस की एक बार में एक शख्स ने प्रवेश किया और चिल्लाया…. मेरे देश से बाहर निकल जाओ…

खबर है कि 51 साल के एडम नौसेना से जुड़े थे और उन्होंने कथित तौर पर गोली चलाई जो श्रीनिवास को लगी. गोली लगने के बाद श्रीनिवास की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्टों है कि आरोपी नशे में था. वह लगातार नस्ली टिप्पणियां कर रहा था. जब बार से जुड़े कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह जोर से चिल्लाया… मेरे देश को छोड़कर बाहर जाओ…मेरे देश से निकल जाओ.

चिल्लाने के बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी.

हत्या की खबर पाकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मैं इस घटना की खबर सुनकर सदमे में हूं… मेरी संवेदना मृतक के परिवार के साथ है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola