कुछ दिनों के अंदर नये सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति की घोषणा करेंगे ट्रंप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वॉशिंगटन : माइकल फ्लिन के इस्तीफे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए चार उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे और कुछ दिनों के अंदर नियुक्ति के संबंध में फैसला कर लेंगे. ट्रंप ने एक रैली के लिए फ्लोरिडा के मेलबोर्न जाने के दौरान एयर फोर्स […]
विज्ञापन
वॉशिंगटन : माइकल फ्लिन के इस्तीफे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद के लिए चार उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे और कुछ दिनों के अंदर नियुक्ति के संबंध में फैसला कर लेंगे.
ट्रंप ने एक रैली के लिए फ्लोरिडा के मेलबोर्न जाने के दौरान एयर फोर्स वन पर अपने साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं से कहा, मेरे पास कई लोग है जो जिम्मेदारी चाहते हैं और इसका एक हिस्सा बनना चाहते हैं, मैं इस संबंध में कुछ दिनों के भीतर निर्णय कर लूंगा. हम ऐसे चार उम्मीदवारों के साथ कल बैठक करने जा रहे हैं. ट्रंप ने कहा, मैं इस संबंध में किसी के बारे में पिछले तीन या चार दिनों से सोच रहा हूं, हम आगे देखेंगे क्या होता है. मैं उस व्यक्ति से मिल रहा हूं. मैं उस व्यक्ति के साथ बैठक करने जा रहा हूं. वे सभी अच्छे हैं.”
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा कि ट्रंप अपने कार्यवाहक सलाहकर और सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलॉग, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत जॉन बोल्टन, सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैकमास्टर और वेस्ट प्वाइंट पर अमेरिकी मिलिटरी एकेडमी के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट कैसलेन का साक्षात्कार लेंगे. यह खुलासा होने के बाद कि फ्लिन ने अपने रुसी संपर्कों के बारे में अपने सहयोगियों को गुमराह किया था, ट्रंप के अनुरोध पर फ्लिन के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर नई नियुक्ति जरुरी हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










