मैं अपने राज्य झारखंड में आप सब का गौरव के साथ स्वागत करता हूं : महेंद्र सिंह धौनी

रांची : भारतीय क्रिेकट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूरमहेंद्र सिंह धौनी ने ‘मोमेंटम झारखंड’ को संबोधित करते हुए कि मैं अपने राज्य में आप सब का गौरव के साथ स्वागत करता हूं. इस राज्य की प्रसिद्धि इसलिए है कि यह खनिज संपदाओं से परिपूर्ण राज्य है. लेकिन मैं यह […]
रांची : भारतीय क्रिेकट टीम के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूरमहेंद्र सिंह धौनी ने ‘मोमेंटम झारखंड’ को संबोधित करते हुए कि मैं अपने राज्य में आप सब का गौरव के साथ स्वागत करता हूं. इस राज्य की प्रसिद्धि इसलिए है कि यह खनिज संपदाओं से परिपूर्ण राज्य है. लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि मटर और टमाटर के उत्पादन में हम देश में दूसरे नंबर पर आते हैं.
मैं यहां पर जो कुछ कहूंगा वह एक सेलिब्रेटी या क्रिकेटर के तौर पर नहीं बल्कि उस लड़के के तौर पर जो यहां जन्मा और बढ़ा हुआ है. मैं यह कहना चाहता हूं कि झारखंड आज जहां है, वहां पर वह टीम वर्क से पहुंचा है. यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझसे जो अपेक्षाएं हैं, उन्हें बताने का अभी समय नहीं है, अभी समय है पूरे झारखंड की बात करने का. मैं आज कहना चाहता हूं कि ‘योर सक्सेस इज आवर सक्सेस. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी ‘मोमेंटम झारखंड’ के ब्रॉन्ड एंबेसेडर हैं. उन्होंने काफी संक्षिप्त भाषण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




