ePaper

झारखंड निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य : नरेंद्र मोदी

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य : नरेंद्र मोदी

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट ‘मोमेंटम झारखंड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखित भाषण पढ़ा गया. इस भाषण में मोदी ने आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रदेश खनिज संपदाओं से परिपूर्ण प्रदेश है. पूर्वी भारत के विकास के लिए […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट ‘मोमेंटम झारखंड’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखित भाषण पढ़ा गया. इस भाषण में मोदी ने आयोजन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रदेश खनिज संपदाओं से परिपूर्ण प्रदेश है. पूर्वी भारत के विकास के लिए झारखंड में निवेश का होना बहुत फलदायी होगा. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश निवेश के लिहाज से सबसे उपयुक्त प्रदेश है. यहां निवेश फलदायी होगा और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा

इससे पहलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट कर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने ट्‌वीट किया है मैं उम्मीद करता हूं कि यह समिट फलदायक होगा और झारखंड के विकास में सहायक होगा.

झारखंड के लोगों की प्रतिभा और संकल्पशक्ति तथा सरकार के प्रयासों से यह प्रदेश विकास के रिकॉर्ड कायम करेगा. निवेश से झारखंड के लोगों को कई अवसर मिलेंगे और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola