मलेशिया पुलिस ने उत्तर कोरिया हत्या मामले में दूसरी महिला को भी किया गिरफ्तार

कुआलालंपुर : उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले की जांच कर रही मलेशियाई पुलिस ने कथित तौर पर गुरुवार को कहा कि उन्होंने हत्या कांड के संबंध में एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है. रिपोर्टों में कहा गया था कि दोनों महिलाओं ने कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय […]
कुआलालंपुर : उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले की जांच कर रही मलेशियाई पुलिस ने कथित तौर पर गुरुवार को कहा कि उन्होंने हत्या कांड के संबंध में एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है. रिपोर्टों में कहा गया था कि दोनों महिलाओं ने कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पीड़ित के चेहरे पर जहर छिड़का था. इसके बाद बुधवार को 28 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास वियतनाम का एक पासपोर्ट था.
पुलिस महानिरीक्षक तान सरी खालिद अबु बकर ने मलेशिया की बरनामा संवाद समिति से दूसरी महिला को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं करायी. आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जायेगा. सेलांगर राज्य पुलिस के प्रमुख अब्दुल समाह मात ने इससे पहले एएफपी को बताया कि अधिकारी कई संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं. मामले में गिरफ्तार की गयी पहली महिला को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




