ePaper

अमेरिका के रिकॉर्ड 27 सांसद इस महीने भारत आएंगे

Updated at : 15 Feb 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के रिकॉर्ड 27 सांसद इस महीने भारत आएंगे

वाशिंगटन : अमेरिका से रिकॉर्ड 27 सांसद इस महीने भारत आएंगे, जो यह दिखाता है कि अमेरिकी सांसदों ने नई दिल्ली के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी है. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के शीर्ष सांसद दो अलग-अलग दल में भारत आ रहे हैं. अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका से रिकॉर्ड 27 सांसद इस महीने भारत आएंगे, जो यह दिखाता है कि अमेरिकी सांसदों ने नई दिल्ली के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी है. रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के शीर्ष सांसद दो अलग-अलग दल में भारत आ रहे हैं. अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुये कहा कि ऐसे दौरे दिखाते है कि अमेरिकी संसद में भारत-अमेरिका के संबंधों के लिए दोनों दलों का समर्थन हासिल है और यह रिश्ते मजबूत करने के अमेरिका के प्रयासों का हिस्सा है.

संसद के रिकार्ड से यह पता चलता है कि भारत आने वाले अमेरिकी सांसदों की यह सबसे बडी संख्या है. 19 सांसदों का सबसे बडा दल 20 से 25 फरवरी तक भारत में होगा और इस दौरान वे नयी दिल्ली और हैदराबाद में रुकेंगे. यात्रा के दौरान सांसदों का सरकार के उच्च अधिकारियों, नेताओं, थिंक टैंक संस्थाओं के सदस्यों और गैर सरकारी संगठनों से मिलने का कार्यक्रम है. दोनों दलों के आठ सांसदों का एक अन्य दल 20 से 23 फरवरी तक भारत में रहेगा और वे नई दिल्ली और बेंगलुरु जाएंगे.

सरना ने कहा, ‘‘नये प्रशासन के आने के बाद यह महत्वपूर्ण है. हम सौभाग्यशाली है कि कुल 27 सांसदों के दो दल इस महीने भारत आ रहा है जो एक छोटी संख्या नहीं है.” इसी दौरान अपने सांसदों के लिए भारत के बारे में पृष्ठभूमि की जानकारी तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले अमेरिकी कांग्रेस के कर्मियों का एक दल भी भारत पहुंचेगा.भारत का नाम अमेरिका की उन शीर्ष दस देशों की सूची में कभी नहीं रहा, जिन देशों का अमेरिकी सांसदों ने बार-बार दौरा किया.अनौपचारिक आंकडों के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर अब तक अमेरिकी सांसद 42 बार भारत की यात्रा पर आये हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola