डॉनाल्ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार नॉर्थ कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

Updated at : 12 Feb 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
डॉनाल्ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार नॉर्थ कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

सोल : उत्तर कोरिया ने रविवार की सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिसके संबंध में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी. डॉनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद नॉर्थ कोरिया के इस तरह का पहला परीक्षण है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया ने रविवार की सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिसके संबंध में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी. डॉनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद नॉर्थ कोरिया के इस तरह का पहला परीक्षण है.

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया जानने लिए एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया जो सीधे तौर पर एक भडकाउ कार्रवाई है. इसने कहा कि पश्चिमी प्रांत नॉर्थ प्योंगन प्रोविंस स्थित बैंगयोन एयर बेस से स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 55 मिनट पर मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया, जिसने जापान के समुद्र क्षेत्र (पूर्वी समुद्र) की तरफ उडान भरी.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मिसाइल ने समुद्र में गिरने से पहले करीब 500 किलोमीटर उडान भरी. मिसाइल के सही प्रकार का अभी पता नहीं चल पाया है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, कि ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा आज के मिसाइल प्रक्षेपण का मकसद अपनी परमाणु एवं मिसाइल क्षमताओं का दिखावा कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का था. इसने कहा, कि ऐसा भी माना जा रहा है कि यह नए अमेरिकी प्रशासन की प्रतिक्रिया को जानने के लिए की गई एक भडकाउ कार्रवाई है.

योनहाप समाचार एजेंसी ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना को संदेह है कि उत्तर कोरिया शायद एक मध्यम दूरी वाली मुसुदान मिसाइल का परीक्षण कर रहा है. पिछले साल अक्तूबर में भी उत्तर कोरिया ने इसी एयर बेस से दो बार मुसुदन मिसाइलों का परीक्षण किया था. इस माह की शुरुआत में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अपनी सोल यात्रा के दौरान प्योंगयोंग को चेतावनी दी थी कि किसी भी तरह के परमाणु हमले के लिए ‘प्रभावी एवं भीषण’ प्रतिक्रिया का सामना करना पडेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola