आव्रजन से जुड़े नये आदेश लाने की तैयारी में ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह तक आव्रजन से जुडे एक ‘‘नए” शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के बारे में विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह यकीन भी जताया कि सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए आव्रजन प्रतिबंध को लेकर चल रही कानूनी लडाई […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह तक आव्रजन से जुडे एक ‘‘नए” शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के बारे में विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह यकीन भी जताया कि सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर लगाए गए आव्रजन प्रतिबंध को लेकर चल रही कानूनी लडाई वह जीत लेंगे.
एंड्रयूज वायु सैन्य अड्डे से फ्लोरिडा जाते समय एयर फोर्स वन में सवार संवाददाताओं से ट्रंप ने कहा, ‘‘हम उस लडाई को जीत लेंगे. दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि संवैधानिक तौर पर इसमें समय लगता है लेकिन हम उस लडाई को जीत लेंगे. हमारे पास दूसरे भी बहुत से विकल्प हैं, जिनमें एक बिल्कुल नया आदेश लाना भी शामिल है.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका इरादा एक नया शासकीय आदेश जारी करने का है तो ट्रंप ने कहा, ‘‘हां, ऐसा हो सकता है. सुरक्षा के कारण हमें तेजी दिखाने की जरूरत है. इसलिए ऐसा संभव है.’ट्रंप ने कहा कि वह ‘‘नाइन्थ यूएस सर्किट कोर्ट के फैसले के सम्मान में” अगले सप्ताह तक प्रतिक्रिया देने का इंतजार करेंगेउन्होंने कहा, ‘‘शायद सोमवार या मंगलवार”. ट्रंप ने कहा कि आव्रजन से जुडे नए शासकीय आदेश में सुरक्षा उपाय शामिल होंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










