चीन ने शी जिनपिंग को लिखी चिट्ठी के लिए ट्रंप की सराहना की

बीजिंग : चीन ने शी जिनपिंग को लिखे गये पत्र के लिए डोनाल्ड ट्रंप की ‘जमकर सराहना’ की और कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में परस्पर बातचीत की ‘अद्वितीय भूमिका’ होती है. चीन ने हालांकि इन बातों को खारिज कर दिया कि पदभार संभालने के बाद से अब तक अपने चीनी समकक्ष से बात नहीं करके […]
बीजिंग : चीन ने शी जिनपिंग को लिखे गये पत्र के लिए डोनाल्ड ट्रंप की ‘जमकर सराहना’ की और कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में परस्पर बातचीत की ‘अद्वितीय भूमिका’ होती है. चीन ने हालांकि इन बातों को खारिज कर दिया कि पदभार संभालने के बाद से अब तक अपने चीनी समकक्ष से बात नहीं करके अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी की अनदेखी की.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन को पत्र मिला है. चीन के राष्ट्रपति और लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं देने के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना करते हैं.” 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद से ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित दुनिया के 18 देशों के नेताओं से बात की लेकिन शी से अब तक उन्होंने बात नहीं की तो क्या इसे अनदेखी समझा जाए लू से जब इस बारे में पूछा गया कि तो वह इस सवाल को टाल गये.
लू ने कहा, ‘‘इस तरह के सवाल पर मेरी टिप्पणी की कोई जरुरत नहीं है. चीन और अमेरिका के बीच परस्पर संवाद द्विपक्षीय संबंधों में अद्वितीय भूमिका निभाते हैं.” ट्रंप ने शी को पत्र लिखा है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के रुप में उनके शपथ लेने के बाद शी ने उनको पत्र लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










