व्हाइट हाउस ने कहा- माफी मांगे ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को गलत खबर देने के लिए फटकार लगाते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि मशहूर अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए. टम्पा से एंड्रयूज वायु सैन्य अड्डे तक के लिए ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में यात्रा कर रहे पत्रकारों से व्हाइट हाउस […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को गलत खबर देने के लिए फटकार लगाते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि मशहूर अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगनी चाहिए. टम्पा से एंड्रयूज वायु सैन्य अड्डे तक के लिए ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन में यात्रा कर रहे पत्रकारों से व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा, ‘‘ खबर अशुद्धियों और झूठ से भरी थी और जिस तरह उसमें तथ्यात्मक भ्रान्तियां थीं उसके लिए उन्हें राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए. ” उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह की रिपोर्टिंग या तथाकथित रिपोर्टिंग अस्वीकार्य है.
यह फर्जी खबर का का बड़ा उदाहरण है. ” ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की कल प्रकाशित हुई एक प्रमुख खबर में व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के भीतर आंतरिक मतभेद होने की बात कही गई थी. इस खबर को लेकर द न्यूयार्क टाइम्स पर बरसते हुए सीन ने कहा, ‘‘ वहां सम्मेलन में कोई बैठक नहीं हुई.. न उच्च स्तर पर न निचले स्तर पर.वह ऐसी कहानियां बना रहे हैं जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










