व्हाइट हाउस ने बताया, सात देशों को नागरिकों के अमेरिका आने पर क्यों लगाया प्रतिबंध?

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई आव्रजन नीतियों की चौतरफा हो रही आलोचनाओं के बीच व्हाइट हाउस ने यूरोप में बढ रहे आतंकवादी हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुस्लिम बहुल सात देशों के नागरिकों के यहां आने पर प्रतिबंध का मकसद उन हालात से बचना है जो आज फ्रांस, […]
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई आव्रजन नीतियों की चौतरफा हो रही आलोचनाओं के बीच व्हाइट हाउस ने यूरोप में बढ रहे आतंकवादी हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुस्लिम बहुल सात देशों के नागरिकों के यहां आने पर प्रतिबंध का मकसद उन हालात से बचना है जो आज फ्रांस, जर्मनी या बेल्जियम के कुछ भागों में हैं. ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, यमन, सीरिया और सोमालिया के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध वाले शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसकी देश के भीतर ही नहीं आतंकवादी हमलों का सामना कर चुके जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों ने भी आलोचना की है.
इन आलोचनाओं के बावजूद ट्रंप प्रशासन अपने निर्णय पर अडा है. उनका कहना है,‘‘ अमेरिका एक संप्रभु राष्ट्र है और हमें एक ऐसा तंत्र विकसित करने का पूरा अधिकार है जिसमें हम उन प्रवासियों को चुनते हैं जिनके बारे में हमें लगता है कि वह अमेरिकी समाज को योगदान दे सकते हैं.’ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि यूरोप में आज जो हालात हैं उनसे बचने के लिए यह निर्णय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




