ePaper

मलेशिया में 28 चीनी सैलानियों को ले जा रही नौका लापता, तलाश जारी

Updated at : 29 Jan 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
मलेशिया में 28 चीनी सैलानियों को ले जा रही नौका लापता, तलाश जारी

कुआलालंपुर : मलेशिया में बोर्नियो जलक्षेत्र में 28 चीनी सैलानियों सहित 31 लोगों को लेकर जा रही एक नौका लापता हो गयी. मलेशियाई समुद्र प्रवर्तन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि नौका के मालिक ने शनिवार शाम को इसके लापता होने की सूचना दी और हमने खोज एवं बचाव मिशन शुरू कर दिया […]

विज्ञापन

कुआलालंपुर : मलेशिया में बोर्नियो जलक्षेत्र में 28 चीनी सैलानियों सहित 31 लोगों को लेकर जा रही एक नौका लापता हो गयी. मलेशियाई समुद्र प्रवर्तन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि नौका के मालिक ने शनिवार शाम को इसके लापता होने की सूचना दी और हमने खोज एवं बचाव मिशन शुरू कर दिया है.

प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार सुबह जब नौका जल में गई थी तो इस पर सैलानियों के अलावा एक कप्तान और चालक दल के दो सदस्य भी सवार थे. उन्होंने कहा कि कल मौसम भी खराब था.

नौका एक द्वीप पर जा रही थी जो पूर्वी राज्य सबाह की राजधानी कोटा किनबालू के करीब 60 किलोमीटर पश्चिम में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola